बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:20वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ – Inauguration Of The 20th Sports Competition
सोनीपत

Sonipat News:20वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ – Inauguration Of The 20th Sports Competition

November 18, 2026


Inauguration of the 20th Sports Competition

20वीं वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए। स्रोत: स्कूल
– फोटो : दुहन पब्लिक स्कूल के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल

सोनीपत। जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल में 20वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी विनीता ओहरी का स्वागत प्रधानाचार्या डॉ. गीतांजलि ग्रोवर ने किया। विद्यार्थियों ने बुक बैलेंसिंग, सैक रेस, बॉल कलेक्टिंग और हुला हूप रेस जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। इस दौरान विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X