Sirsa News:रोलर स्केटिंग में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल ने जीते 6 पदक – Shah Satnam Girls School Won Medals In Roler Scating
एक स्वर्ण सहित पांच रजत और एक कांस्य पदक पर किया कब्जा
36 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। करनाल में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित 40वीं हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर्ण सहित कुल छह पदक हासिल किए।
इस उपलब्धि के साथ विद्यालय की 36 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में विद्यालय की जूनियर इनलाइन टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सब-जूनियर इनलाइन, सब-जूनियर क्वाड्स, कैडेट क्वाड्स और टाइनी टॉट्स टीम ने रजत पदक प्राप्त किए।
इसके अतिरिक्त, कैडेट इनलाइन टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शीला पूनियां इन्सां ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की 36 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर 2026 तक बेंगलूरू, कर्नाटक में आयोजित होगी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं को भी इस सफलता में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी।
