बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

कार्तिक मेला :चार दिन बदले मार्गाें से चलेंगे भारी वाहन – Kartik Mela: Heavy Vehicles To Be Diverted To Alternative Routes For Four Days

November 18, 2026


संभल। जिले के सिसौना डांडा और अमरोहा जिले के तिगरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले के दृष्टिगत रूट डायवर्जन प्लान तैयार हो गया है। यह प्लान 21 नवंबर की दोपहर 12 बजे होगा, जो 24 नवंबर को मेले की समाप्ति तक लागू रहेगा।

यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिले में 14 पॉइंट बनाए गए हैं, जहां से वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। इस अवधि में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहनों को छूट रहेगी, वह संबंधित गंगाघाट तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

मालूम हो कि कार्तिक गंगा मेला को लेकर संभल समेत आसपास के जिलों में सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। सीमावर्ती जिला अमरोहा के तिगरी गंगाधाम और बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में गंगा मेले का आयोजन किया गया है। संभल के सिसौना डांडा में भी मेला लग रहा है। इस सबके दृष्टिगत जिला प्रशासन ने जिले में रूट प्लान और रूट डायवर्जन तय किया है। पूरे जिले में 14 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। इन्हीं पॉइंट पर मौजूद रहने वाले यातायात और पुलिस कर्मी वाहनों का रूट डायवर्जन कराएंगे। हालांकि, अभी यह डायवर्जन लागू नहीं हुआ है। यातायात प्रभारी का कहना है कि निर्धारित समय पर इसे लागू किया जाएगा।

इन मार्गों से गुजारा जाएगा ट्रैफिक

-मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात: यातायात को चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गवां से केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा होकर गंतव्य को जाएगा।

-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात: यातायात को बहजोई, धनारी, इंद्राचौक बबराला से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।

-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात : बहजोई, धनारी, इंद्राचौक बबराला और गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।

-इस्लामनगर (बदायूं) रोड से दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाला यातायात: यातायात को बहजोई में इस्लामनगर चौराहे से धनारी, इंद्राचौक बबराला, गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।

-दिल्ली से संभल आने वाला वाहन: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गंगा एक्सप्रेस-वे से होते हुए खिरनी कट होकर अपने गंतव्य तक जाएगा।

-दिल्ली-अलीगढ़ से नरौरा पुल से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात : यातायात को नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर, धनारी व संभल, बहजोई होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

-दिल्ली-अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात : यातायात को नेहरू चौक गुन्नौर से सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को भेजा जाएगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाले यातायात को दिल्ली के लिए नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।

-चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-गजरौला मार्ग की ओर जाने वाला यातायात: इस मार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहन, ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस, सभी माल वाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

-केसरपुर तिराहा से टी-पॉइंट चौकी अनूपशहर की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

-इंद्रा चौक बबराला से जिजौड़ा टांडा से टी-पॉइंट पुलिस चौकी की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

डायवर्जन पॉइंट

नूरपुर तिराहा थाना गुन्नौर।

-इंद्राचौक थाना गुन्नौर।

-नेहरु चौक गुन्नौर।

केसरपुर तिराहा थाना रजपुरा।

-चौकी टी-पॉइंट अनूपशहर पुल थाना रजपुरा।

चौधरी सराय चौराहा थाना संभल।

वाजिदपुरम वाईपास मुरादाबाद रोड थाना संभल।

सिरसी बिलारी तिराहा थाना हजरतनगर गढ़ी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X