बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सियासत:सपा गठबंधन में कांग्रेस कितनी सीटों पर ठोकेगी दावा? 2017 में मिली थी सिर्फ एक, अब सदर सीट पर भी नजर – Muzaffarnagar Politics: Congress Eyes Purkazi And Sadar Seats In Possible 2027 Alliance With Samajwadi Party
मुज़फ़्फ़रनगर

सियासत:सपा गठबंधन में कांग्रेस कितनी सीटों पर ठोकेगी दावा? 2017 में मिली थी सिर्फ एक, अब सदर सीट पर भी नजर – Muzaffarnagar Politics: Congress Eyes Purkazi And Sadar Seats In Possible 2027 Alliance With Samajwadi Party

November 18, 2026


Muzaffarnagar Politics: Congress Eyes Purkazi and Sadar Seats in Possible 2027 Alliance with Samajwadi Party

राहुल गांधी व अखिलेश यादव

विस्तार

कांग्रेस की कथित दावेदारी की वायरल सूची से दोनों दलों के बीच सियासी उधेड़बुन शुरू हो गई है। वर्ष 2017 में दोनों दलों के गठबंधन का इतिहास देखें तो 2027 के संकेत मिलते हैं, तब कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ पुरकाजी विधानसभा सीट आई थी। इस बार मुजफ्फरनगर सदर के अलावा पुरकाजी पर दावा मजबूत माना जा रहा है।

सियासत में कभी सिरमौर रही कांग्रेस अब सियासी वजूद की जद्दोजहद में जुटी है। नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में रालोद के साथ गठबंधन में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वर्ष 2017 में पाला बदलकर सपा का हाथ थामा।

हिस्से में आई पुरकाजी सुरक्षित सीट पर पूर्व मंत्री दीपक कुमार को 66 हजार 238 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। लहर के बावजूद भाजपा के प्रमोद ऊटवाल को 77491 वोट मिले थे। रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ी छोटी और निर्दलीय पूर्व मंत्री उमा किरण को मिले वोटों के कारण कांग्रेस के प्रत्याशी को यहां हार झेलनी पड़ी थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X