बिहार:पटना के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से हड़कंप, अंदर कितनी छात्राएं फंसी थीं, जानिए कैसे-क्या हुआ? – Short Circuit Triggers Fire At Patna Girls’ Hostel, Many Students Trapped Amid Smoke

अगलगी के बाद लगी भीड़।
November 18, 2026

अगलगी के बाद लगी भीड़।
पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीनगर में बुधवार सुबह एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से हड़कंप मच गया। रहमानी-30 गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घटना के समय कमरे में तीन छात्राएं मौजूद थीं। आग और धुएं के कारण छात्राएं घबरा गईं और मदद के लिए शोर मचाने लगीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरे में लगे बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली। इसकी चपेट में मच्छरदानी आ गई। देखते ही देखते आग बिस्तर तक पहुंच गई और कमरे में धुआं फैलने लगा।
छात्राओं की आवाज सुनकर पहुंचे कर्मचारी और अन्य छात्राएं
कमरे से आ रही आवाज सुनकर हॉस्टल में मौजूद दूसरी छात्राएं और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने प्रयास कर आग को बुझा दिया। हॉस्टल में रहने वाली सभी 60 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी छात्रा के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बीच कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
‘आग से बचाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण काफी काम आया’
हॉस्टल के प्रभारी अतुल कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले ही छात्राओं को आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया था। इसका फायदा घटना के दौरान देखने को मिला। छात्राओं ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। उनके मुताबिक, सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के भीतर दमकल की टीम पहुंच गई। इस घटना में किसी छात्रा को चोट नहीं आई, लेकिन आग की चपेट में आने से कमरे में रखी मच्छरदानी, बेड और कुछ अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
November 18, 2026
आर्थिक अपराध। नेटवर्क विस्तार पटना में साइबर ठगी के नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस ने बुधवार को एक साथ तीन ठिकानों पर मोर्चा खोल दिया। STF और स्थानीय पुलिस के साथ साइबर पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और अपार्टमेंट में तलाशी अभियान शुरू किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित इलाकों में […]
November 18, 2026
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस घाट पर मल्लिक समाज की ओर से पहली बार भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई। मंगलवार को प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने मल्लिक समाज के करीब 300 लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समाज […]
November 17, 2026
पटना में आज क्या है खास? विस्तार पटना में मंगलवार को राजनीतिक और जनहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जदय दफ्तर में बिहार सरकार के मंत्री जनता की समस्या और शिकायतों को सुनेंगे। वहीं कांग्रेस प्रेस वार्ता करने जा रही है। इसके अलावा ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के सदस्य भी आज प्रेस वार्ता करेंगे। […]
