बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:समसपुर टी-पॉइंट पर रातभर चली नाइट चेकिंग, 180 वाहनों की जांच, 11 के काटे चालान – Night-long Checking Conducted At Samaspur T-point, 180 Vehicles Inspected, 11 Challans Issued
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:समसपुर टी-पॉइंट पर रातभर चली नाइट चेकिंग, 180 वाहनों की जांच, 11 के काटे चालान – Night-long Checking Conducted At Samaspur T-point, 180 Vehicles Inspected, 11 Challans Issued

November 18, 2026


Night-long checking conducted at Samaspur T-point, 180 vehicles inspected, 11 challans issued

रात को वाहनों की जांच करते  पुलिसकर्मी

चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने सोमवार रात अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष नाइट चेकिंग अभियान चलाया। 16-17 नवंबर की मध्यरात्रि को समसपुर टी-पॉइंट पर 180 वाहनों की जांच की गई जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 चालकों के चालान काटे गए।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के मार्गदर्शन में चला। डीएसपी धीरज कुमार ने इसकी कमान संभाली जिसमें इंस्पेक्टर महाबीर के नेतृत्व में 16 पुलिसकर्मी शामिल थे।

इसका उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था। पुलिस टीम ने नाके से गुजरने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X