अलवर:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चावलों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान – Alwar: Rice-laden Container Catches Fire On Delhi-jaipur Highway, Driver Jumps To Safety

नीमराणा थाना
November 18, 2026

नीमराणा थाना
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर नीमराणा क्षेत्र में देर रात चावलों से भरे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कंटेनर का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार घटना नीमराणा थाना क्षेत्र के जनकसिंहपुरा गांव के पास की है। नीमराणा थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि देर रात करीब दो बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि हाईवे पर एक कंटेनर में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा तो चावलों से भरे कंटेनर के अगले हिस्से में भीषण आग लगी हुई थी और आग लगातार फैल रही थी।
इसके बाद नीमराणा दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कंटेनर का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह जल चुके थे।
ये भी पढ़ें: नागौर: रोडवेज बस के पिछले पहिए से कुचलकर बिहार निवासी युवक की मौत, मुंडवा चौराहे पर मची अफरा-तफरी
थाना अधिकारी के अनुसार कंटेनर चालक ने बताया कि वह सोनीपत से कंटेनर में चावल भरकर गुजरात के कांडला जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह नीमराणा क्षेत्र में पहुंचा तो अचानक कंटेनर के केबिन से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत कंटेनर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई।
पुलिस के अनुसार चालक के समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। यदि चालक आग की चपेट में आ जाता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। वहीं कंटेनर में आग लगने के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। आग बुझाने और मौके पर दमकल व पुलिस वाहनों की मौजूदगी के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात सुचारू करवाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर केबिन से धुआं उठने के बाद आग लगने की बात सामने आई है।
November 16, 2026
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के काली पहाड़ी गांव में मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने के आरोप ने तनाव पैदा कर दिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झड़प के दौरान एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के […]
November 15, 2026
अपराध विस्तार खैरथल-तिजारा जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व यूट्यूबर मीनू राज प्रजापत और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला होने का गंभीर मामला सामने आया है। पड़ोसियों के साथ मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद भड़की हिंसा में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर […]
November 14, 2026
राज्य पाल हरि भाऊ बागडे ओर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अलवर के विधायक जसवन्त के घर गाए ओर श्रद्धा अर्पित की
