सीजी:ड्राइवरों की देशव्यापी हड़ताल से थमे बसों के पहिए, कबीरधाम में 150 से ज्यादा बसें बंद – Steering Wheel Strike: Bus Services Come To A Halt In Kabirdham And Bemetara, Passengers Stranded; Operations

इस आंदोलन में ड्राइवर शामिल हो रहे
November 18, 2026

इस आंदोलन में ड्राइवर शामिल हो रहे
ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर गुरुवार से देशभर में अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ अभियान शुरू हो गया है। इस आंदोलन का असर कबीरधाम और बेमेतरा जिले में भी दिखाई दिया। दोनों जिलों में ट्रक और यात्री बसों के पहिए थमने से परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कबीरधाम जिले में सामान्य दिनों में करीब 150 से अधिक यात्री बसें अलग-अलग मार्गों पर संचालित होती हैं। आंदोलन के चलते गुरुवार को इन सभी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव जाने वाली बसें भी नहीं चलीं। वहीं अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर भी इसका गहरा असर पड़ा।
मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला और बिछिया के मार्ग पर चलने वाली बसें रुकी रहीं। महाराष्ट्र के पुणे और नागपुर तथा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और लखनऊ मार्ग की यात्री बसें भी थमी रहीं। ट्रकों का संचालन प्रभावित होने से माल परिवहन पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी है।
ड्राइवर संगठन एकजुट
आंदोलन से जुड़े नेताओं ने इसे आर-पार की लड़ाई बताया है। देश के सभी ड्राइवर संगठन पहली बार एक मंच पर एकजुट हुए हैं। ड्राइवरों ने लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने आवेदन किए थे। लेकिन मांगों पर ठोस निर्णय न होने के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। इसमें देशभर के लाइसेंसधारी वाहन चालक एकजुट होकर शामिल हो रहे हैं।
तीन प्रमुख मांगें
ड्राइवर संगठनों ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना पहली मांग है। इसके साथ ही ड्राइवर आयोग का गठन और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना भी शामिल है। नेताओं का कहना है कि यदि सरकार इन तीनों मांगों को लिखित रूप में स्वीकार कर लेती है, तो आंदोलन रोका जा सकता है। फिलहाल मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ अभियान जारी रखने का एलान किया गया है।

इस आंदोलन में ड्राइवर शामिल हो रहे
November 18, 2026
कबीरधाम में 300 क्विंटल अवैध धान से लदा ट्रक जब्त विस्तार छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी शुरू होते ही अवैध परिवहन और धान को खपाने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कबीरधाम जिले के चिल्फी क्षेत्र में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त […]
November 11, 2026
घटना स्थल की फोटो विस्तार कबीरधाम जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसा रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनिया-गौरमाटी गांव के पास शाम करीब 6:30 बजे हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो […]
November 9, 2026
अपराध विस्तार कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र के चढ़चौड़ा जंगल में मवेशी व्यापारियों को बंधक बनाकर मारपीट, लूटपाट और फिरौती वसूली का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तीन व्यापारियों से नगदी और मोबाइल फोन लूटने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं, व्यापारियों को बंधक बनाकर अलग-अलग किश्तों में […]
