बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sultanpur News:परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू – Half-yearly Examinations Begin In Council Schools
सुल्तानपुर

Sultanpur News:परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू – Half-yearly Examinations Begin In Council Schools

November 18, 2026


Half-yearly examinations begin in council schools

भदैंया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में परीक्षा देते बच्चे। संवाद

सुल्तानपुर। जिले के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। शिक्षकों ने कक्षावार बैठाकर परीक्षा संपन्न कराई।

जिले के 1,452 प्राथमिक, 267 उच्च प्राथमिक और 345 कंपोजिट समेत कुल 2,064 विद्यालयों में डेढ़ लाख बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन पहली पाली में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने गणित, कक्षा चार, पांच और छह के बच्चों ने हिंदी तथा कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करना है।

36 बच्चों ने दी परीक्षा

कुड़वार। प्राथमिक विद्यालय पूरे शिवदयाल में 43 नामांकित बच्चों में से 36 परीक्षा में शामिल हुए। प्रभारी प्रधानाध्यापक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि अनुपस्थित बच्चों की परीक्षा बाद में कराई जाएगी। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर और मॉडल प्राइमरी स्कूल भरसारे में भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X