बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लखीमपुर खीरी:तीन ब्लॉकों में 19 नवंबर से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर जाकर बांटी जाएगी दवा – Filaria Eradication Campaign Will Start In Lakhimpur Kheri From 19th November
लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर खीरी:तीन ब्लॉकों में 19 नवंबर से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर जाकर बांटी जाएगी दवा – Filaria Eradication Campaign Will Start In Lakhimpur Kheri From 19th November

November 18, 2026


Filaria eradication campaign will start in Lakhimpur Kheri from 19th November

अभियान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने दी जानकारी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 19 नवंबर से सामूहिक दवा सेवन (आईडीए) अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान सात दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत बेहजम, फूलबेहड़ और पसगवां ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा वितरित करेंगी। अभियान के लिए 756 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक पुरुष और एक महिला सदस्य शामिल होंगे। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आशा व अन्य फ्रंटलाइन वर्कर घर-घर जाकर एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों और लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे। बुधवार, शनिवार और रविवार को मॉपअप राउंड चलाया जाएगा। इसमें छूटे हुए लोगों को दवा दी जाएगी। अभियान के तहत 10 दिनों तक प्रत्येक घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। टीमों की निगरानी के लिए 155 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।

8.71 लाख लोगों को वितरित की जाएगी दवा 

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले की कुल आबादी 48 लाख 82 हजार 555 है। इसमें से 8 लाख 71 हजार 813 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। यदि कोई व्यक्ति अभियान के दौरान दवा खाने से छूट जाता है तो वह अपने गांव की आशा के घर जाकर दवा ले सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X