बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ नकदी व लाखों के जेवर चोरी – Lock Of Advocate’s House Broken; Cash And Jewellery Worth Lakhs Stolen
महोबा

Mahoba News:अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ नकदी व लाखों के जेवर चोरी – Lock Of Advocate’s House Broken; Cash And Jewellery Worth Lakhs Stolen

November 18, 2026


Lock of advocate's house broken; cash and jewellery worth lakhs stolen

फोटो 17 एमएएचपी 15 परिचय-चोरी की घटना के बाद टूटी अलमारियां व बिखरा पड़ा सामान। संवाद

बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर के मोहल्ला ड्योढ़ीपुरा में सोमवार की रात चोरों ने अधिवक्ता के मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे जेवर व 50 हजार रुपये ले गए। पीड़ित ने चोरी हुए माल की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई है। सूचना पर सीओ व एसओजी टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच की।

महोबा राठ रोड निवासी देवेंद्र सोनी अधिवक्ता हैं जबकि उनकी पत्नी सीमा परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। देवेंद्र के अनुसार कस्बा बेलाताल के ड्योढ़ीपुरा स्थित पैतृक मकान में पिता बैजनाथ सोनी और मां रहते हैं। सोमवार को माता-पिता किसी काम से उनके पास आए थे। रात में दोनों यहीं रुक गए। इसी दौरान पैतृक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह वापस लौटने पर बैजनाथ को मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा था।

देवेंद्र ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये, सोने के दो हार, एक चेन, चार चूड़ियां, दो मंगलसूत्र, झुमकी, बाला, छह अंगूठियां समेत करीब दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर सीओ कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह, चौकी प्रभारी मलखान सिंह व एसओजी टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X