बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:फूलवरिया से गुरेरा फोरलेन को जोड़ने वाली सड़क जर्जर, रात में बढ़ता है हादसों का खतरा – The Road Connecting Phulwariya To The Gurera Four-lane Highway Is In A Dilapidated State, Increasing The Risk Of Accidents At Night

November 18, 2026


फूलवरिया गांव से गुरेरा फोरलेन को जोड़ने वाला लोक निर्माण विभाग का मार्ग जर्जर हो चुका है। जगह-जगह सड़क उखड़ने और गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की बदहाली के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

यह मार्ग जिला मुख्यालय, चहनिया ब्लॉक और स्थानीय बाजारों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। टांडाकला, सोनबरसा, छपरा, उतड़ी, समुदपुर, जुड़ाहर्धन और बेला सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्थानीय निवासी सुनील यादव ने बताया कि दिन में वाहन चालक किसी तरह गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई संजय यादव ने बताया कि सड़क की बदहाली का मामला संज्ञान में है। जल्द ही मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X