बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बड़ी खबरें:नाले में डूबकर मासूम की गई जान, हादसे में दंपती समेत तीन की माैत; बांकेबिहारी का बनेगा नया मंदिर – Innocent Child Loses Their Life After Drowning In Drain Three People Including Couple Die In Accident
कासगंज

बड़ी खबरें:नाले में डूबकर मासूम की गई जान, हादसे में दंपती समेत तीन की माैत; बांकेबिहारी का बनेगा नया मंदिर – Innocent Child Loses Their Life After Drowning In Drain Three People Including Couple Die In Accident

November 18, 2026


आगरा के फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। पांच साल की बच्ची 15 फीट नाले में गिर गई। जब तक परिजन पहुंचते, बच्ची की माैत हो गई। मासूम की माैत से परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। फिरोजाबाद में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को राैंद दिया। हादसे में पति-पत्नी की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ जुट गई। इस दाैरान हादसे का मंजर देख रहे छात्रों की बाइक ट्रक में जा घुसी। इसमें एक छात्र ने दम तोड़ दिया, साथी घायल हो गया। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में बांकेबिहारी का नया मंदिर बनाने का प्रस्ताव सामने आया है। इसके लिए 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। आगरा में पहलवान हत्याकांड का लाइव वीडियो सामने आया है। जमीन के विवाद में भाई और भतीजों ने पहलवान को बेरहमी से माैत के घाट उतारा था। ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर एएसआई की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

नाले में समा गई मासूम: पांच साल की बच्ची की डूबकर मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; पहले भी गिरने से बचे थे बच्चे

आगरा के फतेहाबाद के बिलईपुरा गांव में 15 फीट गहरे पानी से भरे नाले में गिरकर पांच वर्षीय परी की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि चमरौली के पास नाला बंद होने से जलभराव हुआ, जिसके कारण हादसा हुआ…पढ़ें पूरी खबर

यूपी: एक हादसा देखने के चक्कर में दूसरा एक्सीडेंट, चंद सेकंड में तीन की मौत; हाईवे पर मचा कोहराम

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कानपुर-फिरोजाबाद हाईवे पर मंगलवार शाम चंद सेकंड के अंतराल में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहले तेज रफ्तार ट्रक ने पूर्व प्रधान रामवीर सिंह और उनकी पत्नी को कुचल दिया। हादसा देखने के दौरान दूसरी बाइक ट्रक में जा घुसी, जिससे 12वीं के छात्र शिवांजल की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर घायल हो गया…पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर: वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा प्लान

श्रीबांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक में आराध्य का नया मंदिर बनाने का प्रस्ताव सामने आया। सेवायत सदस्य ने सरकार से 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कॉरिडोर का वैकल्पिक मॉडल सुझाया…पढ़ें पूरी खबर

यूपी: पहलवान की कैसे हुई हत्या? पत्थर से कुचला सिर, मौत के बाद भी न रुका सगा भाई; देखें कत्ल का लाइव वीडियो

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सुरेश नगर में 120 गज जमीन के विवाद में एक छोटे भाई की उसके बड़े भाई और भतीजे ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान (49) के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने पहले शाहिद को रास्ते में घेरकर उनकी पिटाई की और फिर सड़क पर पड़े एक भारी पत्थर से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस पूरी वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…पढ़ें पूरी खबर

यूपी: ताजमहल घूमने का सुनहरा मौका, फ्री में कर सकेंगे दीदार; इन स्मारकों में भी रहेगा निशुल्क प्रवेश

विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर 19 नवंबर को ताजमहल समेत आगरा के सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि, ताजमहल के मुख्य मकबरे को देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेना अनिवार्य होगा…पढ़ें पूरी खबर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X