Ayodhya News:मंडल के चार जिलों से 32 चिकित्सक तैनात – 32 Doctors Deployed From The Division’s Four Districts
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा मेले के लिए अलग-अलग स्थानों पर 18 प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए गए हैं। इनके संचालन के लिए मंडल में शामिल बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर जिले से आठ-आठ चिकित्सक, फार्मासिस्ट और वार्डबॉय तैनात किए गए हैं।
उपचार केंद्रों पर तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा रही है। कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी की जा रही है। अलग-अलग केंद्र के लिए डिप्टी सीएमओ और एसीएमओ को नोडल बनाया गया है।
यहां प्राथमिक उपचार केंद्र
पक्का घाट, बंधा तिराहा, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमानगढ़ी मंदिर, श्रीरामजन्मभूमि निकास द्वार परिकोटा व पीएफसी, हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हल्कारा का पुरवा, दर्शन नगर, अचारी का सगरा, जनौरा, सहादतगंज, हनुमान गढ़ी, गुप्तार घाट, अफीम कोठी, अमानीगंज, चक्रतीर्थ और झुनकी घाट पर प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए गए हैं।
यहां मिलेगी एंबुलेंस
वीणा चौराहा, हनुमान गुफा, हल्कारा का पुरवा, दर्शन नगर, अचारी का सगरा, जनौरा अंडरपास, सहादतगंज, हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट, उदया चौराहा और झुनकी घाट पर 108 एंबुलेंस तैनात रहेगी।
परिक्रमा को लेकर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और श्रीराम अस्पताल में बेड आरक्षित किए गए हैं। निजी अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। उपचार केंद्रों पर हर समय चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, सीएमओ
