सबसे लंबी दूरी की ट्रेन में तड़प रहा था ब्रिटिश यूट्यूबर, फरिश्ता बना फौजी, जीता दिल
Last Updated:
Viral News : भारतीय फौज के जवान सीमा पर देश की रक्षा करते हैं. आर्मी जवान कहीं पर हों, दिल जीत लेते हैं. ब्रिटिश यूट्यूबर जोए फेजर भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन ‘विवेक एक्सप्रेस’ में यात्रा कर रहे थे. पूरा सफर 75 घंटे का सफर था. गर्मी से बेहाल जोए फेजर का फर्स्ट एसी में आरएसी टिकट था. भारतीय फौजी ने उन्हें अपनी सीट दे दी. जोए ने उनकी खूब तारीफ की. आर्मी जवान ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया.
भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन में 75 घंटे ब्रिटिश यूट्यूबर तड़प रहा था, आर्मी जवान ने की मदद…
ब्रिटिश यूट्यूबर जोए फेजर भारत के कई हिस्सों में घूमते रहते हैं. हाल ही उन्होंने भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली विवेक एक्सप्रेस में 75 घंटे का सफर किया. विवेक एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच 4273 किलोमीटर का सफर तय करती है. इस ट्रेन में जोए ने स्लीपर, थर्ड एसी और फर्स्ट एसी में सफर किया. अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया. स्लीपर कोच की भीषण गर्मी और भीड़ ने उनका हाल बेहाल कर दिया. सफर के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब वो भावुक हो गए.
दरअसल, जोए ने अपने सफर की शुरुआत स्लीपर क्लास से की. स्लीपर क्लास की भीड़ और गर्मी ने उन्हें बहुत परेशान किया. उन्होंने अपने बताया कोच भट्टी जैस तप रहा था. वॉशरूम सबसे खराब स्थिति में था. रात में उन्हें अपर बर्थ मिली. ऐसे में वो पूरी रात आराम से सो नहीं सके. तड़के साढ़े तीन बजे से यात्रियों के शोर ने उनकी नींद उड़ा दी.
पूरे 24 घंटे तक जोए स्लीपर क्लास में सफर करते रहे. फिर वो थर्ड एसी कोच में शिफ्ट हो गए. थर्ड एसी में उन्हें थोड़ सुकून मिला. थर्ड एसी में स्थानीय यात्री उन्हें घूरते रहे. वो पहली बार किसी विदेशी को इतने करीब से भारतीय ट्रेन में यात्रा करते देख रहे थे.
आखिरी 24 घंटों का सफर जोए ने फर्स्ट एसी कोच में किया. यहां पर उनकी मुलाकात भारतीय सेना के जवान अरुण से हुई. जोए दो दिनों से अच्छे से सो नहीं पाए थे. पूरी तरह से थक चुके थे. यहां भी उनका टिकट आरएसी था. उन्होंने आर्मी के जवान अरुण से बात करने की कोशिश की. अरुण ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में अपना परिचय दिया.
आर्मी जवान ने अपनी सीट जोए को दे दी
विदेशी मेहमान की हालत जवान से नहीं देखी गई. फिर उन्होंने जो किया, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. आर्मी जवान अरुण ने अपनी सीट जोए को दे दी. खुद रातभर वॉशरूम के पास फर्श पर बैठे रहे. जो ने भावुक होकर कहा, ‘मैंने आज तक इतने निस्वार्थ लोग कहीं नहीं देखे. आर्मी जवान अरुण और मेरी सीट एक ही थी. उन्होंने मुझे परेशानी में देखा तो वो कॉरिडोर में पूरी रात बैठे रहे ताकि मैं अच्छे से सो सकूं. मैं अपनी पूरी जिंदगी में पहले कभी ऐसे इंसान से नहीं मिला हूं.’
जोए ने अपने वीडियो में भारतीय जवान की खुलकर तारीफ की. उनका परिचय दर्शकों से करवाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं. यूजर @AnkitKumarsah-ib8zp ने लिखा कि ‘जोए 13 डॉलर में लग्जरी की उम्मीद कैसे कर सकते हैं.’ यूजर @cardamom-artistproject9156 ने लिखा, ‘भारतीय आर्मी के जवान बहुत नेक स्वभाव के होते हैं क्योंकि उन्हें सेना में दूसरों की मदद करना सिखाया जाता है.’

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…
और पढ़ें
