बिहार:महावीरी मेला देखने गया था 19 वर्षीय रजनीश, चाकू से गोदकर हत्या; अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम – 19-year-old Man, Who Had Gone To Mela, Brutally Stabbed To Death; The Incident Has Sent Shockwaves

मृतक
November 18, 2026

मृतक
बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला गांव में महावीरी मेले के दौरान एक 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक दोस्तों के साथ मेला देखने गया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान सरफरा नया टोला गांव निवासी मुकेश सहनी के पुत्र रजनीश कुमार (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रजनीश मंगलवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव में आयोजित महावीरी मेला देखने गया था। मेले में किसी बात को लेकर हुए विवाद या आपसी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से रजनीश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पढे़ं: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ
पुलिस मृतक के दोस्तों, परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेले में किसी के साथ रजनीश का विवाद हुआ था या हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। पुलिस तकनीकी सर्विलांस और लोगों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
November 18, 2026
सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घटना जलालपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप हुई। मृतक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव निवासी शोभन राय के रूप […]
November 17, 2026
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विस्तार सीवान के महाराजगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छह वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे अंतरजिला चोर गिरोह के कथित सरगना अरविंद बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित माधोपुर गांव में गुप्त सूचना के […]
November 17, 2026
बिहार के सीवान में छठ महापर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आंदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग छठ घाटों पर कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा और हो-हल्ला करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जरूरी […]
