बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऋषिकेश

Rishikesh News:चारधाम यात्रा के बाद बड़े हादसे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता – After The Chardham Yatra, A Major Accident Increased The Administration’s Concern

November 18, 2026


चारधाम यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर राहत महसूस कर रहे प्रशासन और पुलिस को भीषण सड़क हादसे ने फिर अलर्ट मोड पर ला दिया। पूरे यात्रा काल में किसी बड़ी अनहोनी के बिना यात्रा संपन्न होने को प्रशासन अपनी चाक-चौबंद व्यवस्थाओं की सफलता मान रहा था लेकिन सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक रुद्रप्रयाग से लेकर ऋषिकेश तक हुए बड़े सड़क हादसों ने इस राहत को चिंता में बदल दिया।

सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत संपन्न हो गई थी। यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं में जुटे विभिन्न विभाग भी अब राहत की सांस ले रहे थे। हालांकि, यात्रा समापन के कुछ ही घंटों बाद हुए भीषण हादसों ने सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब हादसों के बाद बचाव, उपचार और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को फिर सक्रिय होना पड़ा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X