बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऋषिकेश

Rishikesh News:सीएम की फर्जी तस्वीर प्रसारित करने पर प्राथमिकी दर्ज – Fir Lodged For Circulating Fake Picture Of Cm

November 18, 2026


सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी की कथित रूप से एआई से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक और नमो एप के प्रदेश प्रमुख शेखर वर्मा ने इस संबंध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने शेखर वर्मा ने शिकायत पत्र में बताया कि 16 नवंबर को फेसबुक उपयोगकर्ता संजू कोरंगा के अकाउंट से मुख्यमंत्री की एक तस्वीर पोस्ट की गई। इसमें उनको कथित रूप से मादक पदार्थ का सेवन करते दिखाया गया और टिप्पणी भी लिखी गई। आरोप है कि फर्जी तस्वीर प्रसारित करने से मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लोगों के बीच भ्रामक धारणा उत्पन्न हो सकती है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू करते हुए पूछताछ की गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X