बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर विक्रांत 2500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार – Vikrant, A Sub-inspector With The Cooperative Society, Arrested While Accepting A Bribe Of Rs 2,500

November 18, 2026


रेवाड़ी। सहकारी समिति के कार्यालय में समिति के सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने 2500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पाली स्थित देबू कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड की प्रोसीडिंग बुक का सत्यापन करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता राहुल ने एसीबी को फोन पर सूचना दी थी कि सहकारी समिति के सब-इंस्पेक्टर विक्रांत की ओर से देवू कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड पाली की कार्रवाई रजिस्टर का सत्यापन करने के बदले 2500 रुपये की मांग की जा रही है। इनमें 2 हजार रुपये शराब की बोतल और 500 रुपये अन्य खर्च के लिए मांगे गए थे।

राहुल ने बताया कि उन्होंने 2 हजार रुपये शराब की बोतल और 500 रुपये अन्य खर्च के लिए देने की हामी भर दी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसीबी को दे दी। एसीबी की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और टीम तैयार कर जाल बिछाया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि एसीबी ने उनको 2500 रुपये देकर सब इंस्पेक्टर विक्रांत के पास सहकारी समिति के ऑफिस में भेजा। इसके बाद एसीबी की टीम ने तय योजना के तहत आरोपी सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को 2500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी के अनुसार इस मामले में पुलिस थाना स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X