Yamuna Nagar News:मेले में 11 पार्किंग स्थल बनाए, छह हजार कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा – 11 Parking Sites Set Up At The Fair; 6,000 Personnel To Handle Security

कपालमोचन मेले में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
November 18, 2026

कपालमोचन मेले में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
व्यासपुर। कपालमोचन मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पंजाब सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मेले में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पार्किंग और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए मेला क्षेत्र के चारों सेक्टरों में 11 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं, सुरक्षा और व्यवस्था संभालने के लिए करीब छह हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
मेले में चारों दिशाओं से श्रद्धालु निजी वाहनों और रोडवेज बसों के माध्यम से पहुंचते हैं। मेले के अंतिम चार दिनों में मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करने होंगे। इससे मेला क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी और जाम की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।
मेला प्रशासक एवं एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि भवानीपुर में साढ़े 23 एकड़ में पार्किंग बनाई गई है। साढौरा की ओर से आने वाले श्रद्धालु यहां वाहन खड़े कर सकेंगे। हिमाचल की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहड़वाला स्कूल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सेक्टर दो में सबसे अधिक पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पुरानी तहसील के सामने दस एकड़ में पार्किंग बनाई गई है, जबकि एडमिन ब्लॉक के पास वीआईपी पार्किंग रहेगी।
हर सेक्टर में तैनात रहेगा एचसीएस और आईपीएस अधिकारी
मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब छह हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक सेक्टर में एचसीएस और आईपीएस स्तर का एक अधिकारी तैनात रहेगा। उनके अधीन कर्मचारी सेक्टर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिले और स्नान, पूजा-अर्चना सहित अन्य धार्मिक गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
November 18, 2026
यमुनानगर। श्री गौरी शंकर मंदिर जगाधरी में भागवत सेवा परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। पहले दिन मंगलवार को कथा के शुभारंभ पर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ। सहारनपुर से पहुंचे […]
November 18, 2026
गोशाला कॉलोनी में गाय का पूजन करने पहुंचा परिवार। संवाद – फोटो : Archive संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर। गोपाष्टमी के अवसर पर शहर की गोशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। लोगों ने गोमाता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही शहर की महिलाएं, पुरुष और अन्य लोग गोमाता की पूजा-अर्चना करने के लिए गोशालाओं में […]
November 18, 2026
जगाधरी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब विज्ञान की किताबों में रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी तकनीकों को केवल पढ़ने तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे स्वयं इन तकनीकों पर आधारित नमूने तैयार कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के शिक्षक और अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी आईआईटी रुड़की […]
