बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

अवैध खनन के खिलाफ करें कार्रवाई :डीसी – Take Action Against Illegal Mining

November 18, 2026


नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को लघु सचिवालय में अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

खनन विभाग ने बताया कि अप्रैल से 17 नवंबर तक अवैध खनन व परिवहन पर 414 वाहन जब्त किए गए और 110 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई। इस दौरान 2.84 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

आंतरी-बिहारीपुर, नांगल कालिया, बायल और पांचनोता में खाइयां खोदकर अवैध रास्ते बंद कराए गए। बायल व बखरीजा में एक-एक जेसीबी, गढ़ी में दो पोकलेन, खराणी में ट्रैक्टर-लोडर व ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा नांगल कालिया में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। आंतरी, बिहारीपुर और जैनपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में नियमित निगरानी जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X