गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hardoi News:रेजांगला युद्ध के बलिदानी राजबहादुर के परिजन सम्मानित – Family Members Of Rajbahadur, Who Made The Ultimate Sacrifice In The Battle Of Rezang La
हरदोई

Hardoi News:रेजांगला युद्ध के बलिदानी राजबहादुर के परिजन सम्मानित – Family Members Of Rajbahadur, Who Made The Ultimate Sacrifice In The Battle Of Rezang La

November 19, 2026


Family members of Rajbahadur, who made the ultimate sacrifice in the Battle of Rezang La

फोटो-07- सम्मानित बलिदानी सैनिकों के परिजनों के साथ शहर कोतवाल संजय त्यागी, पूर्व सैनिक वेलफेयर

हरदोई। रेजांगला युद्ध के विजय दिवस पर बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ। रेजागंजा युद्ध के 123 बलिदानी सैनिकों में जिले के खितौली निवासी राजबहादुर यादव भी शामिल थे। समारोह में उनके परिजन को सम्मानित किया गया।

साल 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला की लड़ाई में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले खितौली निवासी सैनिक राजबहादुर यादव के परिजन को सम्मानित किया गया। अधिकारियों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने उनके बलिदान को याद कर नमन किया। कवियों ने कविताओं के माध्यम से देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के शौर्य और बलिदान का बखान किया।

पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रेजांगला शौर्य दिवस पर अन्य बलिदानी सैनिकों के परिजन को शहर कोतवाल संजय त्यागी और कुमायूं रेजिमेंट के सैनिकों ने सम्मानित किया। वेटरन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, अजीत सिंह, बीर पाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार यादव, नेत्र पाल सिंह यादव, सतीश यादव, कलेक्टर सिंह यादव, खुशीराम यादव, सुरेंद्र कुमार पांडेय, विमल चंद्र पटेल मौजूद रहे। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष कप्तान अशोक कुमार अग्निहोत्री ने आभार जताया।

फोटो-07- सम्मानित बलिदानी सैनिकों के परिजनों के साथ शहर कोतवाल संजय त्यागी, पूर्व सैनिक वेलफेयर

फोटो-07- सम्मानित बलिदानी सैनिकों के परिजनों के साथ शहर कोतवाल संजय त्यागी, पूर्व सैनिक वेलफेयर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X