गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शामली

Shamli News:एक्यूआई में तीन अंक की बढ़ोतरी, तापमान स्थिर – Aqi Rises By Three Points; Temperature Remains Stable

November 19, 2026


शामली। जिले में प्रदूषण से मिली राहत के बीच बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बुधवार को शामली का एक्यूआई 95 रहा, जबकि मंगलवार को यह 92 दर्ज किया गया था। वहीं, तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस होगी। रात के तापमान में कमी के चलते सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

बदलते मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज के अनुसार मौसम में बदलाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने से बच्चों को निमोनिया, खांसी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। अभिभावक बच्चों को ठंडी हवा से बचाकर रखें और मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनाएं। छोटे बच्चों को सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर न निकालें। यदि बच्चे को लगातार खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी या सीने में घरघराहट हो तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X