Rampur News:आजम खां की घर वापसी पर रामपुर में जश्न, समर्थकों ने लगाए ””””टाइगर इज बैक”””” के नारे – Celebrations In Rampur Over Azam Khan S Return Home, Supporters Chant Tiger Is Back
रामपुर। करीब एक साल लंबे इंतजार के बाद बुधवार रात सपा नेता आजम खां गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर 100 से अधिक कारों के काफिले के साथ अपने गृह नगर रामपुर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने ””””टाइगर इज बैक”””” के नारे लगाए। घर पहुंचने पर आजम खां ने कार से बाहर आकर हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान समर्थकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
बुधवार को जैसे ही आजम खां डासना जेल से बाहर आए, वहां पहले से मौजूद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और समर्थकों ने खुशी जताई। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही रामपुर में आवास के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उनके घर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था। आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच जब उनका काफिला रामपुर पहुंचा तो समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
आजम खां 17 नवंबर 2025 को जेल गए थे। परिवार और समर्थकों को उनकी रिहाई का इंतजार था। 31 अक्तूबर 2026 को वह रामपुर जिला जेल से जमानत पर बाहर आए, लेकिन जेल के गेट पर ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद से वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे। 17 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। करीब एक साल बाद हुई घर वापसी पर समर्थकों ने खुशी जताई।
000
काफिले से दिखी आजम की सियासी धमक
डासना जेल से बाहर आने के बाद 100 से अधिक कारों के काफिले के साथ आजम खां रामपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में भी कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। काफिले के साथ चल रहे संभल जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि जोया टोल प्लाजा, पाकबड़ा और मूंढापांडे टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर समर्थकों ने आजम खां का स्वागत किया। उनके काफिले में करीब सौ से अधिक कारें शामिल थीं। इसके बाद वह रामपुर पहुंचे।
