गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मैनपुरी

Mainpuri News:आढ़त का ताला तोड़ कर 50 हजार की नकदी चुराई – Mainpuri News Theft

November 19, 2026


नवीगंज। थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज में चोरों ने एक आढ़त के ताले तोड़ कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। जानकारी होने के बाद संचालक ने चौकी पर तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कुछ लोगों पर शक जताया है।

नवीगंज निवासी शिवम राजपूत ने बताया कि कस्बा में आढ़त का संचालन करता है। बुधवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे और किसी काम की वजह से दुकान खोल कर चले गए थे। दुकान खाली देख पास में ही मजदूरी कर रहे लोगों ने किसी समय मौका पाकर दुकान में घुसकर 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब वह दुकान पर वापस लौटे तो देखा कि गोलक का ताला टूटा हुआ था, उसमें रखी नकदी गायब थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर किसी ने कुछ भी नहीं बताया। जिसके बाद उन्होंने चौकी पर तहरीर दी। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि तहरीर की सत्यता जांचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X