गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:सांसद धर्मबीर सिंह ने किया गोपालन का आह्वान – Mp Dharambir Singh Calls For Cow Rearing
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:सांसद धर्मबीर सिंह ने किया गोपालन का आह्वान – Mp Dharambir Singh Calls For Cow Rearing

November 19, 2026


MP Dharambir Singh calls for cow rearing

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों के साथ सांसद धर्मबीर सिंह व अन्य 
– फोटो : 1

कादमा। भारतीय सभ्यता और संस्कृति के अनुसार गोमाता में तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए हमारे समाज में गौमाता का विशेष स्थान है। यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने गांव कादमा स्थित राधाकृष्णा गोशाला के वार्षिकोत्सव एवं गोपाष्टमी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में राजकुमार गोयल रामगढ़ भी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे जबकि समारोह की अध्यक्षता सेठ मेघराज गोयल सूरत ने की। मंच संचालन गोशाला उपाध्यक्ष सतबीर शर्मा व सचिव कमल सिंह द्वारा किया गया।

सांसद ने कहा कि गोमाता की सेवा करने से स्वर्ग के द्वार खुलते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक गाय पालकर पुण्य का भागी बनना चाहिए और सुखमय जीवन यापन करना चाहिए। चेयरमैन एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने कहा कि हमें अपने आप में सुधार करते हुए गोपालन की मानसिकता तैयार करनी चाहिए। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं गोशाला अध्यक्ष सेठ बेगराज गोयल ने कहा कि आधुनिकता के दौर में हम अपने पूर्वजों के बताए सद्मार्ग का त्याग कर रहे हैं, जो सही नहीं है। कादमा के सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित सुंदर नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुति से प्रसन्न होकर सांसद धर्मबीर सिंह ने स्कूल को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर सेठ द्वारका प्रसाद गोयल रामगढ़, सेठ धर्मचंद सूरत, सेठ खेमचंद, अहमदाबाद, सेठ पवन कुमार मुंबई, सेठ प्रेमचंद अहमदाबाद, सेठ रघुबीर प्रसाद तिनसुकिया, सेठ प्रकाश गोयल कोरबा व स्कूल निदेशक मुन्नालाल शर्मा, एडवोकेट जीतराम और चेयरपर्सन विद्यादेवी आदि मौजूद थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X