बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:एसडीएम ने डाइट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिरही व छपार का किया निरीक्षण – The Sdm Inspected Diet, As Well As The Government Primary Schools In Birhi And Chhapar

November 18, 2026


चरखी दादरी। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने बुधवार को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव बिरही स्थित डाइट, गांव बिरही के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और गांव छपार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस दौरान एसडीएम ने सबसे पहले डाइट बिरही का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद गांव बिरही और फिर गांव छपार के प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई के प्रबंध, शैक्षणिक व्यवस्था, पेयजल व शौचालय सहित विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों व विद्यार्थियों की उपस्थिति जांचने के लिए हाजिरी रजिस्टर की भी बारीकी से पड़ताल की।

बच्चों से किया संवाद

एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने स्कूलों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने भोजन की शुद्धता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं मिड-डे मील का भोजन खाकर चखा। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कि और उनकी पढ़ाई के स्तर के बारे में जानकारी ली।

अध्यापकों को आधुनिक समय के अनुरूप अपडेट रहने के निर्देश

एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने स्कूल के मुख्याध्यापक और स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक वर्तमान समय और बदलते परिवेश को ध्यान में रखते हुए अपने अध्यापन विषय की ताजा जानकारी से खुद को अपडेट रखें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित न रखा जाए बल्कि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X