गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:चायल के समीप ठूंठ गांव में देवठन त्योहार शुरू – Cultural News Solan

November 19, 2026


चायल (सोलन)। देव प्रबोधनी (देवठन) का त्योहार प्रदेश के कई जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह त्योहार दिवाली के बाद एकादशी और द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार का मुख्य समारोह चायल के समीप ठूंठ गांव में होता है, जहां पर 22 टीका इकट्ठा होते हैं। सभी देवता अपने कारदारों के साथ यहां पर पहुंचते हैं। श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शाम को ठूंठ गांव पहुंचते हैं और देवता से आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। रात्रि को करियाला का आयोजन किया जाएगा। यह करियाला स्थानीय लोक नाट्य है, जिसमें स्थानीय कलाकार साधु स्वांग समेत कई तरह के नाटक प्रस्तुत करते हैं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण अपने घरों में भी अच्छे पकवान बनाते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X