गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shravasti News:तराई में बढ़ी ठंड, निकले कंबल-रजाई – Cold Intensifies In The Terai Region; Blankets And Quilts Are Brought Out
श्रावस्ती

Shravasti News:तराई में बढ़ी ठंड, निकले कंबल-रजाई – Cold Intensifies In The Terai Region; Blankets And Quilts Are Brought Out

November 19, 2026


Cold intensifies in the Terai region; blankets and quilts are brought out.

तराई में बुधवार की सुबह छाया हल्का कोहरा। -संवाद

श्रावस्ती। तराई में पछुआ हवा थमने के बाद भी ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पहुंच गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही घरों में कंबल और रजाई निकल आए हैं। बुधवार सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा।

नवंबर के तीसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही तराई में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार रात और बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम लोग हाफ जैकेट व स्वेटर पहने नजर आए। मौसम में बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। सुबह और शाम उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं। बासी और तला-भुना खाना देने से बचें। साथ ही गुनगुना पानी पीने के लिए दें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X