गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:जमीन पर कब्जा दिलाने के आरोप में जेल गए 10 युवकों को अंतरिम जमानत, सात रिहा – 10 Youths Jailed On Charges Related To Facilitating Land Encroachment Granted Interim Bail; Seven Released

November 19, 2026


मुजफ्फरनगर। गंगा खादर क्षेत्र में विवादित जमीनों पर अवैध कब्जा करने और कब्जा बरकरार रखने के लिए हथियारों के बल पर दबाव बनाने आदि के आरोप में थाना भोपा पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 10 युवकों को कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत प्रदान की गई है। इनमें से सात युवक बुधवार को जेल से रिहा हो गए। जमानत पाने वाले सभी 10 ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून के छात्र हैं।

भोपा के शुकतीर्थ क्षेत्र से खादर क्षेत्र में विवादित और कीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के 20 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें से कुछ आरोपियों से पुलिस ने हथियारों की बरामदगी भी दर्शाई थी। सभी आरोपियों का चालान कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

अजय सहरावत एडवोकेट ने बताया कि जेल गए 10 आरोपियों को अपर जिला जज कोर्ट संख्या तीन की ओर से अंतरिम जमानत मिल गई है। बताया कि रितिन, हर्षित पटवाल, श्रीचंद शुक्ला, आर्यन पुत्र बिजेन्द्र, आर्यन जावला, अनंत प्रताप, सागर एवं वैदिक अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो गए।

जबकि हर्ष, प्रियांशु और वेदांत को भी अंतरिम जमानत मिल गई है लेकिन उनकी रिहाई बुधवार को नहीं हो पाई। बताया कि सभी आरोपियों की रेगुलर बेल की अर्जी पर सुनवाई 27 नवंबर को जिला जज की कोर्ट में होगी। बताया कि जमानत पाने वाले किसी भी आरोपी से हथियार की बरामदगी नहीं हुई थी। कोर्ट ने आर्म्स एक्ट की कई धारा घटा दी थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X