Jhansi News:बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम घोषित – 15-member Men’s Cricket Team For Bundelkhand University Announced
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। यह प्रतियोगिता 18 से 27 नवंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।
टीम का चयन अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इस प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर की टीम विजेता रही थी। संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। इस दौरान कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार, प्रो. पुनीत बिसारिया, उप कुलसचिव अंजुम शेख और क्रीड़ाधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना मौजूद रहे।
चयनित खिलाड़ी
चयनित टीम में संजय पटेल, अनमोल तिवारी, वेदप्रकाश शर्मा, भास्कर ठाकुर, शुभेंद्र प्रताप सिंह, अंजुल अहिरवार, कुलदीप, यशोवर्धन वर्मा, सात्विक तिवारी, शुभ प्रेम यादव, विपिन राजा बुंदेला, अमन सिंह ठाकुर, हर्षित अग्रवाल, राज नायक, युवी सिंह शामिल हैं।
