न स्कूल गई न कभी क्लास में बैठी, फिर भी गजब की इंग्लिश बोलती है ये लड़की, बीच पर सामान बेच करती है गुजारा!
Last Updated:
गोवा के बीच पर सामान बेचने वाली काली कभी स्कूल नहीं गईं, लेकिन फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को हैरान कर रही हैं. उन्होंने विदेशी पर्यटकों से बातचीत करके अंग्रेजी सीखी और उनका एक्सेंट भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देखकर एक यूजर ने कहा कि उनकी इंग्लिश तो मेरी टीचर से भी अच्छी है.
गोवा बीच पर सामान बेचने वाली महिला की शानदार अंग्रेजी(फोटो: Instagram-@Irfan Intekhab/@tube.indian)
अंग्रेजी बोलने की बात आती है तो अक्सर लोगों के मन में सबसे पहले अच्छे स्कूल और पढ़ाई का ख्याल आता है. माना जाता है कि जिस व्यक्ति की अंग्रेजी अच्छी होती है, उसने जरूर किसी अच्छे स्कूल या संस्थान से शिक्षा हासिल की होगी. लेकिन क्या किसी भाषा को सीखने के लिए स्कूल जाना जरूरी है? गोवा की एक महिला ने अपने अंदाज से इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया है. वह न तो कभी स्कूल गईं और न ही उन्होंने किसी संस्थान में अंग्रेजी सीखी, लेकिन आज उनकी फर्राटेदार इंग्लिश सुनकर अच्छे-अच्छे लोग भी हैरान रह जाते हैं. खास बात यह है कि उनकी अंग्रेजी में ऐसा एक्सेंट है, जिसे सुनकर लोग उन्हें विदेशी समझने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों इस महिला का एक वीडियो काफी चर्चा में है. इसमें वह एक कंटेंट क्रिएटर से बातचीत करती नजर आ रही हैं. बातचीत के दौरान जब महिला अपनी अंग्रेजी से सबको प्रभावित करती हैं, तो वीडियो बना रहे शख्स को भी उनकी तारीफ करनी पड़ती है. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये महिला और कैसे उन्होंने बिना स्कूल गए अंग्रेजी बोलना सीख लिया.
बीच पर सामान बेचती हैं काली, बातचीत में दिखा अंग्रेजी का जबरदस्त हुनर
इस वीडियो को इरफान इंतिखाब (Irfan Intekhab) ने बनाया है. इसमें वह गोवा के बीच पर बैठी काली नाम की महिला से बातचीत करते नजर आते हैं. पहली नजर में काली को देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि वह इतनी शानदार अंग्रेजी बोल सकती हैं. लेकिन जैसे ही बातचीत शुरू होती है, उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है. काली बताती हैं कि उनका बचपन गोवा में ही बीता है और वह पिछले कई सालों से यहीं काम कर रही हैं. वह अंग्रेजी में कहती हैं, ‘I’ve been growing here from many years. I’ve been working here many years.’ यानी वह यहीं पली-बढ़ी हैं और लंबे समय से यहां काम कर रही हैं. उनकी बात सुनकर इरफान भी प्रभावित हो जाते हैं. वह कहते हैं कि काली की अंग्रेजी तो उनकी अंग्रेजी से भी बेहतर है.
View this post on Instagram
