गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ध्यान दें:कार-बाइक की नंबर प्लेट टूट गई है? तो घर बैठे ऐसे मंगवाएं नई प्लेट – How To Order Hsrp Number Plate Online Kaise Order Karein
यूटिलिटी

ध्यान दें:कार-बाइक की नंबर प्लेट टूट गई है? तो घर बैठे ऐसे मंगवाएं नई प्लेट – How To Order Hsrp Number Plate Online Kaise Order Karein

November 19, 2026


HSRP Number Plate: अगर आप कार या बाइक चलाते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। चालान की बात करें तो गाड़ी की नंबर प्लेट टूटी होने पर, खराब होने पर या नंबर प्लेट न होने पर आदि आपका चालान कट सकता है। 

इसलिए अगर आपकी कार या बाइक की नंबर प्लेट खराब हो गई है, तो आप नई नंबर प्लेट घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका। आप अगली स्लाइड्स में नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका जान सकते हैं…

How to order HSRP Number Plate Online kaise order karein

गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
– फोटो : Adobe Stock

नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें?

पहला स्टेप

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट https://bookmyhsrp.com/ पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
  • पर आपको High Security Registration Plate with Colour Sticker वाले ऑप्शन को चुनना है
How to order HSRP Number Plate Online kaise order karein

गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
– फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको अपनी गाड़ी की कुछ जानकारियां भरनी हैं
  • फिर आपको जानकारी में अपना राज्य भरना है और इसके बाद गाड़ी का नंबर भरना है
  • साथ ही आपको यहां पर गाड़ी का चेसिस नंबर भी भरना है
How to order HSRP Number Plate Online kaise order karein

गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
– फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब जब आप सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको ये चुनना होता है कि आपको नंबर प्लेट कहां मंगवानी है
  • नंबर प्लेट आप कहां मंगवाना चाहते हैं, इसके लिए आपको दो विकल्प मिलते हैं
  • पहला आप नंबर प्लेट अपने घर पर मंगवा सकते है जबकि, दूसरे विकल्प के तहत आप अपनी नंबर प्लेट को अपने नजदीकी शोरूम में मंगवा सकते हैं
How to order HSRP Number Plate Online kaise order karein

गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
– फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • नंबर प्लेट की डिलीवरी लोकेशन चुनने के बाद आपको ऑनलाइन फीस भरनी है
  • आप यूपीआई, नेट बैंकिंग, कार्ड आदि के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
  • अब आखिर में सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाता है
  • फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पास आपकी गाड़ी की नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आ जाती है
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X