गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंपावत:चारा लेने गई महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर – A Woman Who Went To Collect Fodder Died After Falling Into A Deep Ditch In Champawat
चंपावत

चंपावत:चारा लेने गई महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर – A Woman Who Went To Collect Fodder Died After Falling Into A Deep Ditch In Champawat

November 19, 2026


A woman who went to collect fodder died after falling into a deep ditch in champawat

रेवी देवी

विस्तार

चंपावत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत पछनई में बुधवार देर शाम जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पछनई निवासी रेवी देवी (48) पत्नी केदार सिंह बुधवार देर शाम अपनी एक साथी महिला के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी साथ गई महिला कलावती देवी ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना पर चल्थी चौकी प्रभारी राजेश कठायत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीण रमेश सिंह महराना ने बताया कि मृतका के चार बच्चे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X