गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:बाइक और ई-स्कूटी की टक्कर में दुकानदार की मौत – Shopkeeper Dies In Collision Between Bike And E-scooter

November 19, 2026


फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक और ई-स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दुकानदार पंकज सोमवंशी (33) की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पंकज सोमवंशी अपनी तीन साल की बेटी आकृति को जमापुर मोड़ के पास स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। उनकी ई-स्कूटी जैसे ही जमापुर पर पहुंची, तभी जलालाबाद की ओर से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पंकज के भाई प्रशांत उर्फ सोनू उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार युवक खरगपुर निवासी रुद्र को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। रुद्र की हालत भी खराब बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को मौके से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है।

पंकज सोमवंशी थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव बदनपुर के रहने वाले थे। उनकी जमापुर में मोबाइल की दुकान थी। पंकज के परिवार में पत्नी आरजू, बड़ा बेटा शिवांश और बेटी आकृति हैं। मां लक्ष्मी और पिता समरपाल सोमवंशी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजेपुर अजब सिंह ने बताया कि घायल बाइक सवार रुद्र किस अस्पताल में है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X