Muzaffarnagar News:रामपुर तिराहा कांड में 27 नवंबर को सुनवाई – Hearing In The Rampur Tiraha Case On November 27
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में 27 नवंबर को सुनवाई होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार सुनवाई करेंगे। आंदोलनकारी का शव गंगनहर में बहाए जाने के मामले में यह सुनवाई चल रही है। एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। अदालत में प्रकरण की सुनवाई चल रही है। ब्यूरो
