गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मथुरा न्यूज:गैंगस्टर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 18.45 लाख का विला कुर्क, डीएम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई – Mathura Police Attach Gangster Lalit’s Villa Worth Rs 18.45 Lakh
मथुरा

मथुरा न्यूज:गैंगस्टर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 18.45 लाख का विला कुर्क, डीएम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई – Mathura Police Attach Gangster Lalit’s Villa Worth Rs 18.45 Lakh

November 19, 2026


Mathura Police Attach Gangster Lalit's Villa Worth Rs 18.45 Lakh

police

विस्तार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ललित उर्फ लल्ले की 18.45 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जी-1 सेक्टर निवासी ललित उर्फ लल्ले के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोविंद नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को सदर बाजार थाना प्रभारी त्रिपुरेश कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। सीओ नगर आशना चौधरी, नायब तहसीलदार संजीव चौहान ने बताया है कि पुलिस ने मौजा आटस बांगर स्थित वृंदा आर्चिड में प्लॉट संख्या सी-40 के हिस्से पर बने 50.166 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय विला को कुर्क किया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X