सर्दियों में खूब पसंद की जाती है निमाड़ की जाम चटनी, खट्टे-मीठे स्वाद के दीवाने हैं लोग; जानें आसान रेसिपी
Last Updated:
मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र का खानपान अपने देसी स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों के लिए मशहूर है. यहां मौसम के साथ खाने-पीने की चीजें भी बदल जाती हैं. सर्दी शुरू होते ही बुरहानपुर सहित निमाड़ के घरों में जाम की चटनी बनने लगती है. खट्टे-मीठे और चटपटे स्वाद वाली यह चटनी रोटी और पराठे का जायका बढ़ा देती है
निमाड़ की खानपान परंपरा अपने खास स्वाद और देसी व्यंजनों के लिए जानी जाती है. यहां मौसम के अनुसार खाने-पीने की चीजों में भी बदलाव देखने को मिलता है. सर्दी का मौसम शुरू होते ही बुरहानपुर सहित निमाड़ क्षेत्र में एक खास चटनी लोगों की पसंद बन जाती है.अपने खट्टे-मीठे और चटपटे स्वाद के कारण यह चटनी खाने का जायका बढ़ा देती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है और न ही अधिक समय लगता है.
एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि जाम की चटनी का स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे दोबारा खाना पसंद करते हैं. स्थानीय लोग इसे घरों में पारंपरिक तरीके से तैयार करते हैं. ठंड के दिनों में जब जाम आसानी से उपलब्ध होता है. इसे बनाने का चलन भी बढ़ जाता है. यह चटनी रोटी पराठे और अन्य देसी व्यंजनों के साथ खाने में अच्छी लगती है.
इस तरह तैयार होती है जाम की चटनी
जाम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ताजे जाम लिए जाते हैं. इसके बाद जीरा नमक शक्कर और इमली की जरूरत होती है. सबसे पहले जाम को अच्छी तरह धोकर साफ कर लिया जाता है. इसके बाद जाम को काटकर या मसलकर तैयार किया जाता है. इसमें स्वादानुसार नमक शक्कर भुना हुआ जीरा और इमली मिलाई जाती है. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर या पीसकर चटनी तैयार कर ली जाती है. जरूरत के अनुसार इसमें मसालों की मात्रा कम या ज्यादा रखी जा सकती है.
कम समय में बनती है स्वादिष्ट चटनी
इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान विधि है. घर में उपलब्ध सामान्य सामग्री से इसे कुछ ही समय में तैयार किया जा सकता है. यही वजह है कि निमाड़ के कई घरों में सर्दियों के मौसम में जाम की चटनी बनाई जाती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है. स्थानीय खानपान की ऐसी पारंपरिक रेसिपी आज भी लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है.
