गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:मोबाइल छिनैती के दौरान गोद से गिरने से बचा बच्चा – Preventing Infants From Falling From Lap During Mobile Swings

November 19, 2026


साहिबाबाद। जिले में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मुठभेड़ के बाद भी बदमाश पुलिस से डर नहीं रहे हैं। बुधवार को खोड़ा और शालीमार गार्डन क्षेत्र में बदमाशों ने अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों से मोबाइल लूट लिए। खोड़ा में बदमाश ने दो बच्चों के साथ जा रही महिला को निशाना बनाया। मोबाइल छीनने के दौरान झटके से उनकी गोद में मौजूद बच्चा गिरने से बाल-बाल बचा। वहीं, शालीमार गार्डन में युवक से मोबाइल लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मूलरूप से प्रयागराज निवासी अनीता देवी खोड़ा में सांई पब्लिक स्कूल के पास किराये पर रहती हैं। उनके मुताबिक, 17 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह बाजार जा रही थीं। एक बच्चा उनकी गोद में था, जबकि दूसरा उनकी अंगुली पकड़कर चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन ले गया। झटके से गोद में मौजूद बच्चा गिरने से बाल-बाल बचा। आरोप है कि चौकी पर शिकायत करने पहुंचीं तो उन्हें वहां से भगा दिया। बुधवार दोपहर वह खोड़ा थाने पहुंचीं, लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई।एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। शिकायत दर्ज नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी।

उधर, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-वन निवासी महेंद्र कुमार बुधवार सुबह पैदल कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर ली। एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X