भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला जा रहा पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में तेज गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और पहले ही सत्र में न्यूजीलैंड को चार झटके दिए और दूसरे सत्र में उनकी आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स भारतीय गेंदबाजों के सामने दीवार बनकर खड़े हुए और कीवी टीम को मुश्किल से उबारा।
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 243 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय निकोल्स 221 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन और ग्लेन फिलिप्स 182 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए बुमराह को अब तक तीन विकेट मिले, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप ने एक-एक विकेट लिया।