गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बाराबंकी:कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरातफरी, काम छोड़कर भागे मजदूर, अधिकारी मौके पर – Barabanki: Panic Ensues Following An Ammonia Gas Leak At A Cold Storage Facility; Workers Flee
बाराबंकी

बाराबंकी:कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरातफरी, काम छोड़कर भागे मजदूर, अधिकारी मौके पर – Barabanki: Panic Ensues Following An Ammonia Gas Leak At A Cold Storage Facility; Workers Flee

November 19, 2026


Barabanki: Panic ensues following an ammonia gas leak at a cold storage facility; workers flee

जांच करने पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार
– फोटो : amar ujala

विस्तार

शेखनपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में बृहस्पतिवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। गैस फैलते देख वहां काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। करीब एक घंटे तक रिसाव होने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।

सूचना पर एसडीएम तहसीलदार व फायर टीम मौके पर पहुंच गई। वही इंजीनियर ने काफी मशक्कत के बाद रिसाव बंद किया। इस बीच सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार अविनाश कुमार और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गैस रिसाव के चलते आसपास के लोग भी एहतियातन दूर चले गए थे। एसडीएम  ने बताया कि समय रहते गैस के रिसाव को बंद करा दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। गैस रिसाव किस वजह से हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X