सतरिख। बाराबंकी। दौलतपुर मजरे बहलोलपुर निवासी शिवप्रसाद ने अदालत में अर्जी देकर गांव के रघुवीर समेत चार लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों से संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। शिवप्रसाद के अनुसार, उनकी चचेरी दादी यशोदा देवी की कोई संतान नहीं थी। वह उनके परिवार के साथ रहती थीं। 16 अगस्त 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि रघुवीर ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान पुनवासी सतगुरु के साथ मिलकर परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करा लिया और संपत्ति अपने नाम करा ली। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।