गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धर्मशाला:विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक, महिलाओं को 72 हजार देने की उठाई मांग – Bjp Mlas Lash Out At The Govt Within The Vidhansabha Complex; Demand A Payment Of 72,000 To Women.
कांगड़ा

धर्मशाला:विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक, महिलाओं को 72 हजार देने की उठाई मांग – Bjp Mlas Lash Out At The Govt Within The Vidhansabha Complex; Demand A Payment Of 72,000 To Women.

November 19, 2026


BJP MLAs lash out at the govt within the vidhansabha complex; demand a payment of 72,000 to women.

सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन महिला सम्मान निधि के मुद्दे पर भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। सदन में जाते समय भाजपा विधायकों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ‘सुक्खू सरकार, महिलाओं के दे दो 72 हजार’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी पूरी न करने और चुनावी वादे के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। जयराम ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश की आधी आबादी यानी मातृशक्ति को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी। सरकार बनने के बाद भी इस योजना को लेकर करीब 20 बार बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गईं, लेकिन प्रदेश की 28 लाख महिलाएं आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रही हैं। सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन महिलाओं को यह लाभ नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली कुल राशि करीब 20 हजार करोड़ रुपये बनती है। इसके बावजूद सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय पात्र महिलाओं की संख्या कम करने और तरह-तरह की शर्तें लगाकर योजना का दायरा सीमित करने में जुटी है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की सभी महिलाओं को लाभ देने का वादा किया था, लेकिन अब 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग में भी करीब तीन लाख महिलाओं को ही पात्र बताकर गारंटी से पीछे हटने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X