गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नैनीताल:वन रावत-वन राजि जनजाति के अस्तित्व पर हाईकोर्ट सख्त, जानकारों की कमेटी गठित; मांगी रिपोर्ट – Uttarakhand High Court Strict On Existence Of Van Rawat-van Raji Tribe
नैनीताल

नैनीताल:वन रावत-वन राजि जनजाति के अस्तित्व पर हाईकोर्ट सख्त, जानकारों की कमेटी गठित; मांगी रिपोर्ट – Uttarakhand High Court Strict On Existence Of Van Rawat-van Raji Tribe

November 19, 2026


Uttarakhand High Court strict on existence of Van Rawat-Van Raji tribe

उत्तराखंड हाईकोर्ट

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड की वन रावत और वन राजि जनजाति का अस्तित्व खतरे में होने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उनकी समस्याओ का निदान करने के लिए इस क्षेत्र में सर्वे कर चुके जानकर लोगों की एक कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में कोर्ट ने उन लोगों को शामिल किया गया है जिनके द्वारा इस क्षेत्र में जाकर उनका गहन अध्ययन किया है। कोर्ट ने कमेटी में उस एकमात्र छात्र को भी शामिल किया हैं जो अपनी जनजाति का एक मात्र पढ़ा लिखा छात्र है। जो कि डीएसबी कैंपस नैनीताल से फॉरेस्ट्री विभाग से बीएससी कर रहा हैं। कोर्ट ने कहा है कि वह उस क्षेत्र से जुडी समस्त समस्याओ से कमेटी के अन्य सदस्यों को अवगत कराए। कोर्ट ने कमेटी से कहा है कि इस संबंध में वे पहले अपनी एक प्राथमिक रिपोर्ट छह सप्ताह के भीतर कोर्ट में पेश करें।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि यह जाति अपने अस्तित्व खोने के कगार पर है। अगर समय रहते इन्हे मुख्य विकास की धारा से नहीं जोड़ा जाता हैं तो ये इनका अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। इसलिए इनकी जरूरी समस्याओ का समाधान किया जाए और उनको विकास की मुख्य धारा में लाकर उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X