राजस्थान क्राइम:बूंदी में रिश्तों का खून! छोटे भाई के हमले में बड़े भाई की मौत; सिर पर मारा लोहे का पाइप – Family Dispute Turns Fatal

मृतक
October 29, 2026

मृतक
बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को उपचार के लिए कोटा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को डिटेन कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ईश्वर नगर निवासी चेतराम मीणा और उसके छोटे भाई रामहेत मीणा के बीच देर रात किसी पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आए रामहेत ने अपने बड़े भाई चेतराम के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। हमले में चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग घायल चेतराम को केशवरायपाटन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कोटा रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कोटा पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
पढ़ें: ‘अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के बीच तनाव बरकरार’: आईटीबीपी के डीजी ने बताई स्थिति, और क्या-क्या कहा?
आरोपी हिरासत में, हत्या का केस दर्ज
द्वितीय थानाधिकारी संतोष चन्द्रावत के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी रामहेत मीणा को डिटेन कर लिया है। मृतक के शव का कोटा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों भाइयों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
November 11, 2026
बूंदी में घास भैरू का अनोखा उत्सव, कहीं पानी में तैरने लगे भारी पत्थर, और कांच के गिलासों पर खड़ी हुई बाइक! बूंदी के घास भैरू उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 500 साल पुरानी परंपरा का अद्भुत संगम, घास भैरू उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
November 10, 2026
बूंदी में पटाखा युद्ध की परंपरा विस्तार दीपावली के उल्लास के बीच बूंदी जिले के नैनवां शहर में पटाखा युद्ध की अनोखी परंपरा देखने को मिली। शहर के मुख्य बाजार में करीब चार घंटे तक युवाओं के बीच पटाखे चलाने और एक-दूसरे पर जलते हुए पटाखे फेंकने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान पूरा बाजार […]
November 10, 2026
दिवाली के त्योहार के बीच बूंदी जिले के दबलाना कस्बे में हथियारबंद युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चार से पांच युवकों ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते शैलू नागर पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास तमंचे और धारदार हथियार होने की बात सामने आई है। युवक […]
