शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:स्वगणना के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली – Students Organized An Awareness Rally For Self-enumeration
कौशांबी

Kaushambi News:स्वगणना के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली – Students Organized An Awareness Rally For Self-enumeration

November 19, 2026


Students organized an awareness rally for self-enumeration.

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ व मौजूद डीआईओएस। स्रोत: प्रशासन

जनगणना-2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

सीडीओ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय आंकड़ों के आधार पर सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करती है। रैली ओसा चौराहे से शुरू होकर जिला अस्पताल तक निकाली गई। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य, प्रधानाचार्य चुन्नी लाल, शिक्षक कमलापति केशरवानी, छोटे लाल आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X