शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:निशुल्क यात्रा के लिए अब देना होगा पहचान पत्र का ब्योरा – Details Of An Identity Document Will Now Be Required For Free Travel
कौशांबी

Kaushambi News:निशुल्क यात्रा के लिए अब देना होगा पहचान पत्र का ब्योरा – Details Of An Identity Document Will Now Be Required For Free Travel

November 20, 2026


Details of an identity document will now be required for free travel.

मंझनपुर डिपो में बस का इंतजार करते बुजुर्ग दंपती। संवाद

यूपी रोडवेज की साधारण बसों में 60 वर्ष या अधिक उम्र की महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा में अब टिकट जारी करने की प्रक्रिया बदलेगी। लोकमाता अहिल्याबाई निशुल्क यात्रा योजना के तहत मुफ्त टिकट लेने वाली महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर आईडी का विवरण देना होगा।

इसके लिए नई ईटीआईएम एप्लीकेशन तैयार की गई है। अगले सात से 10 दिनों में इसे सभी ईटीआईएम मशीनों पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मुफ्त टिकट के साथ यात्री के पहचान पत्र का विवरण दर्ज होगा। इसके अलावा एआई आधारित ओसीआर तकनीक से यात्री का नाम, उम्र और पता खुद से पढ़कर बैक एंड डेटाबेस में दर्ज किया जाएगा। इससे टिकट जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा।

परिचालकों को वीडियो के माध्यम से नई प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, ताकि व्यवस्था लागू होने पर यात्रियों को असुविधा न हो।

मंझनपुर डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि नई एप्लीकेशन का सैकड़ों ईटीआईएम मशीनों पर सफल परीक्षण किया जा चुका है। आधार का विवरण एन्क्रिप्टेड और मास्क्ड रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। इससे डेटा सुरक्षा और डीपीडीपी अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X