Etawah News:भैंस खरीदने जा रहे पिता-पुत्र की बाइक डिवाइडर से टकराई, दोनों गंभीर घायल – A Father And Son, Who Were On Their Way To Buy A Buffalo, Met With An Accident When Their Motorcycle Hit A Divider; Both Sustained Serious Injuries
बकेवर। थाना क्षेत्र के परशूपुरा पशु बाजार में भैंस खरीदने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की बाइक आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पशु बाजार के पास बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया।
चौबिया थाना क्षेत्र के चंदेपुरा परासना गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे सुनील के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से परशूपुरा पशु मेले में भैंस खरीदने जा रहे थे। पशु बाजार के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।(संवाद)
