गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:कार की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत – Uncle And Nephew Killed After Being Hit By A Car

November 19, 2026


फोटो 43:: सुरेश चंद्र शर्मा। फाइल फोटो

फोटो 44:: आदर्श। फाइल फोटो

दवा लेकर लौट रहे थे हाईवे पर सराय मिट्ठे के पास हादसा

भतीजा कक्षा 10 का छात्र था, दवा लेकर कानपुर देहात लौट रहे थे

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिट्ठे के पास बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।

कानपुर देहात के थाना बरौर क्षेत्र के कैलई निवासी सुरेश चंद्र शर्मा उर्फ उमेश (50) बुधवार को अपने भतीजे आदर्श उर्फ कुलदीप (16) के साथ इकदिल में दवा लेने आए थे। दवा लेने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बकेवर थाना क्षेत्र में सराय मिट्ठे के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेश चंद्र के छोटे भाई श्याम किशोर ने बताया कि आदर्श कक्षा 10 का छात्र था। सुरेश चंद्र को बवासीर की बीमारी थी। वह अहमदाबाद में एक स्पोर्ट्स कंपनी में निजी नौकरी करते थे। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X