शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:बरेली से गुजरने वाली चार ट्रेनों के नंबर बदले, जनवरी से मार्च तक अलग-अलग तारीखों में रहेंगी निरस्त – Numbers Of Four Trains Passing Through Bareilly Have Been Changed
बरेली

यूपी:बरेली से गुजरने वाली चार ट्रेनों के नंबर बदले, जनवरी से मार्च तक अलग-अलग तारीखों में रहेंगी निरस्त – Numbers Of Four Trains Passing Through Bareilly Have Been Changed

November 19, 2026


Numbers of four trains passing through Bareilly have been changed

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रेलवे ने चार साप्ताहिक ट्रेनों के नंबर बदल दिए हैं। काठगोदाम-जम्मूतवी और कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम रूट पर चलने वाली ये ट्रेनें जनवरी 2027 से मार्च 2027 के बीच अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कोहरे के मौसम में रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक चार साप्ताहिक ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया गया है। 

मंगलवार को चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी ट्रेन का संशोधित नंबर 14695 होगा। यह ट्रेन 12 जनवरी 2027 से दो मार्च 2027 तक निरस्त रहेगी। रविवार को चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस का नया नंबर 14696 होगा। इसे 10 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रखा जाएगा। 

मंगलवार को संचालित होने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस का संशोधित नंबर 14697 होगा। यह 12 जनवरी 2027 से दो मार्च 2027 तक निरस्त रहेगी। सोमवार को चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस का नया नंबर 14698 होगा। इसे 11 जनवरी 2027 से एक मार्च 2027 तक निरस्त किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X